फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women leader can get big post in Congress

कांग्रेस में परिवर्तन की सुगबुगाहट, वरिष्ठ महिला नेता को मिल सकता है बड़ा पद

Fri, 02 Jul 2021 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Women leader can get big post in Congress
जिला कांग्रेस कमेटी में कुछ महत्वपूर्ण पदों पर परिवर्तन की सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण पद वरिष्ठ महिला नेता को दिया जा सकता है। इसके अलावा फ्रंटल संगठन में भी फेरबदल की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में कुल 47 सीटों में से 24 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे। सभी सीटों पर प्रत्याशी न उतारने को लेकर संगठन में जबरदस्त मतभेद उभर कर आए। स्थिति को समझने और नियंत्रित करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों ने अलीगढ़ में डेरा डाला। इस स्थिति के लिए पार्टी नेताओं पर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए। जिसके बाद दो कांग्रेस नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित भी कर दिया गया, लेकिन नेताओं के लगाए गए आरोप को अनदेखा नहीं किया गया। पार्टी में फिलहाल फ्रंटल संगठन स्तर से फेरबदल की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र रहे रूपेश पाठक को नियुक्त किया गया है। जनसंचार के छात्र रहे और संयुक्त अरब अमीरात में कांग्रेस के लिए काम कर चुके रूपेश पाठक को संगठन यूथ आइकॉन के रूप में आगे लाया गया है। इसी तरह कांग्रेस के आउटरीच कार्यक्रम के लिए युवा और तेजतर्रार नेता ठाकुर शुभम सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही एक महत्वपूर्ण पद पर वरिष्ठ महिला नेता को जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा एक वरिष्ठ अधिवक्ता का नाम भी महत्वपूर्ण पदभार के लिए चर्चा में आ रहा है। माना जा रहा है कि अगले एक हफ्ते में तस्वीर कुछ हद तक साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed