फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Women , including 11 accused mastermind jailed

मास्टर माइंड महिला सहित 11 आरोपी जेल भेजे

Sat, 12 Dec 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 12 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Women , including 11 accused mastermind jailed
इंश्योरेंस के नाम पर दिल्ली एनसीआर में फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अलीगढ़ के कारोबारी समेत 1 हजार लोगों से 100 करोड़ की ठगी करने वाले सभी 11 आरोपी शुक्र वार को अलीगढ़ लाए गए। इसमें तीन लड़कियां और आठ लड़के शामिल थे।
विज्ञापन


मास्टर माइंड पूजा मेहरा समेत सभी 11 कर्मचारियों को मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में ठगी का शिकार हुए एक हजार लोगों में एक व्यक्ति शिवम मित्तल अलीगढ़ के कोर्ट ऑफ वार्ड्स कंपाउंड के रहने वाले हैं, और उन्होंने ने ही इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शिवम मित्तल से 54 लाख रुपये की ठगी हुई है। शुक्रवार की सुबह सभी 11 आरोपी (इसमें तीन महिलाएं भी शामिल) अलीगढ़ में थे। पुरुषों को थाना गांधी पार्क में लाया गया जबकि महिलाओं को महिला थाने में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इनमें दो लड़कियां खुद को दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा बता रही थीं। सभी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उनको अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed