फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman's body found hanging, dowry death reported

Aligarh News: महिला का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 14 Apr 2026 02:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, dowry death reported
साजमा का फाइल फोटो - फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव कोटा खास में रविवार को एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायकेवालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के गांव नगला कल्लू के शरीफ खां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी साजमा का निकाह 25 फरवरी 2022 को अरमान पुत्र चुन्ने खां निवासी कोटा के साथ किया था। निकाह में लगभग 12 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि कुछ समय बाद ससुरालीजन दूध का कारोबार करने के लिए दो लाख रुपये नकद लाने के लिए दबाव बनाने लगे, मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। ससुरालीजन समझाने पर भी नहीं माने तो शिकायत महिला थाने में भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट में आरोप है कि 12 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे उनकी बेटी की हत्या कर दी गई, इसकी सूचना पड़ोसियों से मिलने पर गांव पहुंचे तो साजदा जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थी। ससुराल के लोग भाग गए थे। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी धीरज यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अरमान, चुन्ने खां, चांदनी, गुलफजा, साजन, सलमान, रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,जल्द ही जांच कर आरोपियों की गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed