फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman who went to get medicine raped, complaint to SSP

Aligarh: पेट दर्द की दवा लेने गई महिला, डॉक्टर ने तख्त पर लिटाया, फिर किया गंदा काम, एसएसपी से शिकायत

Thu, 02 Nov 2023 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 02 Nov 2023 01:05 AM IST
सार

एक अप्रशिक्षित डाॅक्टर के पास महिला पेट दर्द की दवा लेने गई थी। अप्रशिक्षित डाॅक्टर ने उसे दुकान के अंदर तख्त पर लिटा दिया। इसके बाद दरवाजा बंद कर जबरन दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Woman who went to get medicine raped, complaint to SSP
दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कस्बा में पेट दर्द की दवा लेने पहुंची महिला के साथ एक अप्रशिक्षित डाॅक्टर व एक अन्य व्यक्ति द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत पीड़िता महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की। पीड़िता महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि घटना बीते 25 अक्तूबर की है।
विज्ञापन


सुबह अचानक महिला के पेट में दर्द होने लगा। इस पर वह कस्बा में ही स्थित एक अप्रशिक्षित डाॅक्टर के पास पेट दर्द की दवा लेने गई थी। उस समय अप्रशिक्षित डाॅक्टर के पास एक अन्य व्यक्ति भी दुकान में बैठा हुआ था। दुकान पर पहुंच कर महिला ने कहा कि उसके पेट में बहुत तेज दर्द हो रहा है। महिला का आरोप है कि तभी अप्रशिक्षित डाॅक्टर ने उसे दुकान के अंदर तख्त पर लिटा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दरवाजा बंद कर उक्त अप्रशिक्षित डाॅक्टर एवं उसके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति ने जबरन दुष्कर्म कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख दोनों आरोपी वहां से भाग गए। पीड़िता महिला ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ बरला सर्जना सिंह का कहना कि इस तरह की कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है, मामले की जानकारी कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed