{"_id":"62f80b37fdebaa7bcf0342cc","slug":"woman-thrown-down-from-third-floor-for-dowry-iglass-news-ali2981376126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: दहेज के लिए महिला को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: दहेज के लिए महिला को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 14 Aug 2022 09:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:26 AM IST
सार
चंचल पुत्री धन सिंह की शादी मथुरा के थाना बरसाना के गांव सांचौली निवासी बाबू पुत्र पप्पन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर चंचल का उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
कोतवाली के गांव बास जुलाहा निवासी एक महिला को दहेज की मांग को लेकर थाना बरसाना के गांव सांचौली में ससुराल वालों ने तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। मायके वालों ने थाने में पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
चंचल पुत्री धन सिंह की शादी मथुरा के थाना बरसाना के गांव सांचौली निवासी बाबू पुत्र पप्पन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर चंचल का उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन
आरोप है कि चंचल को 17 जुलाई को जान से मारने की नीयत से तीसरी मंजिल से धक्का देकर गिरा दिया। घटना के संबंध में पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, चचिया ससुर चंदन पुत्र छिद्दा, सास रुक्मिणी, चचिया सास सुनीता, देवर अनिल, बिंटू और ननद पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन