फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman swindled of 3.20 lakh through blackmail using obscene photos

Aligarh News: अश्लील फोटो दिखाकर महिला ब्लैकमेल कर 3.20 लाख ठगे

Mon, 21 Sep 2026 02:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Woman swindled of 3.20 lakh through blackmail using obscene photos
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
थाना देहलीगेट क्षेत्र की एक महिला को वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल कर 3.20 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वीडियो कॉल करने वाले व्यक्ति ने महिला को उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया और पति व बच्चों को जान से मरवाने की धमकी दी।
विज्ञापन



डर के कारण महिला ने पांच से आठ सितंबर के बीच आरोपी के बताए अलग-अलग क्यूआर कोड और बैंक खातों में कुल 3.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच सितंबर की सुबह करीब नौ बजे उसके मोबाइल पर एक नंबर से वीडियो कॉल आई।
विज्ञापन


कॉल उठाने के कुछ समय बाद आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद पति और बच्चों को जान से मरवाने की धमकी दी और रुपयों की मांग की। धमकी और डर के कारण महिला ने खुद और अन्य लोगों के माध्यम से आरोपी के बताए खातों में कुल 3.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के मुताबिक उसके पास आरोपी के मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर, क्यूआर कोड, बैंक खातों की जानकारी, भुगतान के स्क्रीनशॉट और यूटीआर नंबर मौजूद हैं। ये दस्तावेज साक्ष्य के तौर पर पुलिस को उपलब्ध कराएं हैं। सीओ प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed