फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman shot in the shadow of Pradhani's election

प्रधानी के चुनाव की रंजिश में महिला के गोली मारी

Sun, 02 May 2021 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Woman shot in the shadow of Pradhani's election
थाना दादों के गांव भमोरी बुजुर्ग में प्रधानी के चुनाव की रंजिश में शनिवार की शाम करीब चार बजे मारपीट व पथराव हुआ। इसी दौरान एक महिला के गोली मार दी गई। गोली उनके आंख के ऊपर में लगी है। घायल महिला को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

उधर पुलिस का कहना है कि गोली नहीं बल्कि पत्थर आंख में लगने से महिला घायल हुई है। वहीं घायल महिला के पति, बेटी समेत तीन लोग मारपीट व पथराव में घायल हुए हैं। घटना के बाद दूसरा पक्ष गांव से भाग गया है।
विज्ञापन

गांव में प्रधानी के चुनाव की दोनों परिवारों में रंजिश पुरानी है। कई बार पथराव व फायरिंग हो चुकी है। शनिवार की शाम करीब चार बजे प्रधान राजेंद्र सिंह से दूसरे पक्ष का विवाद हो गया। गाली-गलौज मारपीट व पथराव में बदल गई। राजेंद्र सिंह को मारपीट से बचाने के लिए उनकी बेटी सोनम, भाभी ओमवती देवी पत्नी महेंद्र सिंह व सुनील पुत्र रामऔतार पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट के दौरान ओमवती देवी के गोली मार दी गई। गोली ओमवती की आंख के ऊपर लगी। राजेंद्र सिंह, उनकी बेटी सोनम व सुनील भी पथराव में घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को छर्रा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत होने के चलते ओमवती देवी को मलखान सिंह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
दादों पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्ष कील महिलाओं में मारपीट व पथराव हुआ था। ओमवती देवी के गोली नहीं लगी है बल्कि ईंट की चोट है। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दूसरा पक्ष गांव से फरार है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दीनदयाल अस्पताल में होगी गोली लगने की जांच
मलखान सिंह जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि ओमवती की आंख के ऊपर पत्थर लगना तो स्पष्ट हो गया है। गोली लगी अथवा नहीं इसकी जांच रविवार की सुबह पं. दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल में होगी। हो सकता है कि गोली लगी हो। अभी तस्वीर साफ नहीं है। इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed