फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman on her way for an ultrasound gives birth to a baby boy en route.

Aligarh News: अल्ट्रासाउंड कराने जा रही महिला ने रास्ते में दिया बालक को जन्म

Fri, 28 Aug 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Woman on her way for an ultrasound gives birth to a baby boy en route.
स्वास्थ्य अव्यवस्था से जुड़ा एक मामला छर्रा क्षेत्र से सामने आया है। सीएचसी से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी केंद्र जा रही 36 वर्षीय महिला ने रास्ते में ही बालक को जन्म दे दिया। सड़क किनारे जन्मे नवजात की मौत हो गई है। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दादों थाना क्षेत्र के अभयपुर बहलोलपुर निवासी पूजा पत्नी हरीराम गर्भवती थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह अपनी सास के साथ अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थी। रास्ते में सास के कहने पर वह सीएचसी पहुंच गई। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद शाम तक प्रसव होने की संभावना जताई और भर्ती रहने की सलाह दी। इसके बाद महिला ने पति हरीराम को फोन कर बुला लिया। शाम करीब छह बजे दोनों पति-पत्नी बाइक से निजी केंद्र पर अल्ट्रासाउंड कराने जा रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास महिला पेशाब करने के लिए सड़क किनारे रुकी। इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसने बच्चे को जन्म दिया। मौके पर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और प्रसूता व नवजात को सीएचसी लाई। जांच के बाद चिकित्सकों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। महिला का उपचार जारी है।
विज्ञापन

सीएचसी में नहीं है अल्ट्रासाउंड की सुविधा
छर्रा सीएचसी में मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कस्बे के दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों से सीएचसी का अनुबंध है। प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को मरीजों की जांच के बाद चिकित्सक बाउचर बनाते हैं। इसके आधार पर दोनों केंद्रों पर मरीजों का निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसूता दोपहर में सीएचसी पहुंची थी। स्टाफ ने जांच के बाद शाम तक प्रसव होने की संभावना बताते हुए उसे भर्ती रहने की सलाह दी थी। इसके बावजूद वह परिजनों के साथ चली गई। रास्ते में उसने बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलने पर सीएचसी से एंबुलेंस भेजी गई। महिला अस्पताल में भर्ती है। जांच में नवजात मृत मिला। - डॉ. कुशपाल सिंह, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed