फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman murdered by strangulation with a scarf

अलीगढ़ : गमछे से गला घोंटकर महिला की हत्या, शव फेंका

Wed, 06 Apr 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered by strangulation with a scarf
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को नगला किला रोड पर फेंक दिया गया। शव पड़ा देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। मृतका के गले से गमछा लिपटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

एक महिला को अज्ञात हत्यारों ने गमछे से गला घोंटकर बेहरमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को नगला किला रोड पर सड़क किनारे फेंक दिया। मंगलवार सुबह राहगीरों ने जब शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वारदात को कहीं दूसरी जगह अंजाम दिया गया है। पहचान छिपाने के लिए शव को यहां फेंका गया है। मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह नीले रंग की साड़ी पहने है। गले से गमछा लिपटा हुआ था। मुंह से खून निकल रहा था। दाहिने हाथ पर महीपाल नाम लिखा है। अभी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं । शिनाख्त के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed