{"_id":"6aecef58e250aa9d2707c2bb","slug":"woman-murdered-and-her-body-dumped-along-the-national-highway-aligarh-news-c-2-gur1004-1106221-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला की हत्या कर शव को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला की हत्या कर शव को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे फेंका
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : samvad
एक महिला की हत्या कर शव को बुधवार रात रोरावर थाना क्षेत्र के कानपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे फेंक दिया गया। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ से महिला का चेहरा जलाया। कलाई पर बने त्रिशूल और मां के टैटू के जरिये पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी है। वहीं, आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
कानपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे रिंग रोड के पास झाड़ियों में बृहस्पतिवार सुबह थाना पुलिस को एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक वहां राहगीर व अन्य लोग एकत्रित हो गए थे। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र करीब 30 वर्ष की है जिसने पीले रंग का सूट पहना हुआ था। उसके गले पर दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था और मुंह से जीभ बाहर निकली हुई थी। आशंका जताई जा रही थी कि महिला की हत्या दुपट्टे से गला दबाकर की गई है। महिला के पैर में बिछुआ और गले में मंगलसूत्र नहीं था। इससे यह स्पष्ट नहीं हुआ कि महिला विवाहित है या अविवाहित।
विज्ञापन
पुलिस की टीमें राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर सीसीटीवी फुटेज खंगालकर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है आरोपी किस वाहन से यहां आए थे जिन्होंने शव को यहां फेंका है। पुलिस का कहना है कि शव मिलने के स्थान से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन भी है। वारदात में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
72 घंटे के बाद होगा पोस्टमार्टम
महिला की पहचान न होने के कारण अभी शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। नियमानुसार पुलिस 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराएगी। फिलहाल पुलिस शव की पहचान के प्रयास में जुटी है। अभी इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। पुलिस को मौके से कोई मोबाइल या ऐसा सामान नहीं मिला है जो पहचान में मददगार साबित हो सके। सोशल मीडिया पर भी शव के फोटो शेयर किए गए हैं। कुछ लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस उम्मीद जता रही है कि शव की पहचान होने पर हत्या का कारण और आरोपियों का भी पता चल जाएगा।
हत्या कहीं और करने की आशंका
थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल का कहना है कि मौके पर कोई संघर्ष के निशान नहीं दिखे हैं। इससे अनुमान है कि हत्या कहीं की गई और शव यहां फेंका गया है। कुछ दूरी पर स्थित कट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध वाहनों को चिह्नित भी किया गया है।
मौके पर पहुंचकर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। शव की पहचान के प्रयास किए गए लेकिन अभी शिनाख्त नहीं हुई है। जल्द महिला की पहचान कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
-आदित्य बंसल, एसपी सिटी