{"_id":"66d50b6e158ca7cb7e029754","slug":"woman-lost-her-life-due-to-snakebite-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100845-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सर्पदंश से गई महिला की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सर्पदंश से गई महिला की जान
Mon, 02 Sep 2024 06:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास बाग में फल तोड़ते वक्त एक महिला को सर्प ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव धौरी निवासी राकेश कुमार पुत्र गीतम सिंह अपनी पत्नी राजवती के साथ अकराबाद टोल प्लाजा के पास बने एक बाग में उसकी रखवाली करते हैं। परिजनों ने बताया है कि शनिवार को राजवती बाग में पेड़ से ककरोदा तोड़ रही थीं। पेड़ की टहनी पर बैठे सांप ने महिला को डस लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने 50 वर्षीय राजवती को मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि परिजनों ने पहले महिला को क्षेत्रीय बाईगीरों दिखाया था। महिला ने पति समेत अपने चार बच्चों को रोते बिलखता छोड़ा है।