{"_id":"688bc229fbf3ef4ed40dae64","slug":"woman-jumps-into-ganga-canal-after-not-being-able-to-recharge-her-mobile-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101309-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मोबाइल रिचार्ज नहीं कराने पर महिला ने गंग नहर में छलांग लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मोबाइल रिचार्ज नहीं कराने पर महिला ने गंग नहर में छलांग लगाई
विज्ञापन
मोबाइल रिचार्ज नहीं कराने से आहत एक महिला ने बृहस्पतिवार की सुबह गंग नहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों द्वारा तलाश किए जाने के बाद भी देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
गांव पोहिना फरीदपुर निवासी सोनू पंडित पत्नी वंदना और दो बच्चों पांच साल के बेटे और तीन साल की बेटी के साथ रहता है और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात सोनू की पत्नी वंदना ने पति से अपना मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए कहा था, लेकिन किसी कारणवश उसने रीचार्ज कराने से मना कर दिया और कहा कि बाद में रीचार्ज करा लेना।
महिला इससे आहत हो गई और बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे सुमेरा झाल पर आई और गंग नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को महिला के परिजनों को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। गंग नहर में महिला को काफी तलाशा गया, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी हेमेंद्र मावी ने बताया कि महिला की गोताखोरों की मदद से तलाश कराई गई है लेकिन पता नहीं चल सका है। मौके से महिला की चप्पल मिली हैं।