फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman jumped from the roof, case filed

अलीगढ़ः विवाहिता छत से कूदी, ससुरालियों पर दहेज हत्या दर्ज

Sat, 20 Nov 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman jumped from the roof,  case filed
खुशबू का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम बांस वाली गली में बृहस्पतिवार रात पारिवारिक विवाद में महिला ने छत से कूदकर जान दे दी। इस मामले में शुक्रवार को पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस तथ्यों की जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

आगरा के अछनेरा रायबां के बबलू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी खुशबू की शादी 11 माह पहले सराय हकीम के सौरभ संग की थी। शादी के बाद से ही उसका दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आरोप है कि 15 दिन पहले ही खुशबू ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद भी उत्पीड़न जारी था। बीती रात पति व अन्य ससुरालियों मारपीट कर उसे तीसरी मंजिल से धक्का देकर मार दिया है। पड़ोसियों की खबर पर वे यहां पहुंचे। उनके आने पर ससुराली गायब हो गए। इंस्पेक्टर सुरेश बाबू के अनुसार वैसे घटना आत्महत्या से जुड़ी है। मगर मायके पक्ष की तहरीर पर सौरभ कुमार समेत ससुर, सास, ननद व देवर समेत पांच ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी जांच की जा रही है। आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed