फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman injured by bullet fired from inspector pistol dies

कोतवाली गोली कांड: दरोगा की पिस्टल से चली गोली से जख्मी महिला की मौत, मुंशी गिरफ्तार

Thu, 14 Dec 2023 12:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 12:14 AM IST
सार

अलीगढ़ महानगर के ऊपरकोट कोतवाली के मुंशियाने में गोली लगने से घायल महिला इशरत निगार की 13 दिसंबर की रात मौत हो गई। महिला का 8 दिसंबर से जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। दरोगा अभी भी फरार है।

विज्ञापन
Woman injured by bullet fired from inspector pistol dies
मृतक इशरत जहां - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के ऊपरकोट कोतवाली के मुंशियाने में 8 दिसंबर को गोली लगने से जख्मी हुई महिला इशरत निगार (55) की 13 दिसंबर की रात को मौत हो गई। मामले में दरोगा को लापरवाही भरे अंदाज में पिस्टल सौंपने वाले मुंशी सुदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरोगा की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये इनाम घोषित करने के बाद उसके पोस्टर सभी जिलों में डीसीआरबी के जरिये भिजवाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


कोतवाली में ऐसे लगी थी गोली
इशरत निगार कोतवाली के तुर्कमान गेट चौकी क्षेत्र के हड्डी गोदाम इलाके के बुजुर्ग हार्डवेयर/ताला व्यापारी शकील खां की पत्नी थी और वह पासपोर्ट सत्यापन के सिलसिले में बेटे ईशान संग कोतवाली गई थीं। दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास वे मुंशियाने में पहुंचकर वहां मौजूद मुंशी (कार्यालय पुलिसकर्मी) से बात कर रही थीं। तभी मुंशी ने वहां दरोगा मनोज शर्मा को मालखाने से उनकी सर्विस पिस्टल निकालकर दी। दरोगा ने वहीं खड़े-खड़े पिस्टल को चेक करते हुए फायर कर दिया। 
विज्ञापन


उसे पिस्टल का चैंबर खाली होने का अंदेशा था, लेकिन गोली थी, जो सीधे दरवाजे की ओर खड़ी महिला इशरत निगार की कनपटी के पास गर्दन पर जा लगी। गोली लगते ही वह नीचे गिर गई। तभी से उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। मंगलवार को डॉक्टरों ने दो घंटे प्रयास कर उनके सिर का ऑपरेशन कर सफाई की थी। इशरत निगार पहले ही दिन से होश में नहीं आई और कोमा जैसी स्थिति में थी। बुधवार दोपहर से ही इशरत निगार की हालत बिगड़ने लगी और देर रात करीब दस बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.एम.हारिस ने महिला की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा की गोली से जख्मी महिला की मौत हो गई है। देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है। अब पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी, अलीगढ़

घायल महिला की देर रात मौत हो गई है।- प्रो आरिफ एम खान, प्राचार्य, जेएन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़

जांच में आपराधिक लापरवाही का दोषी मिला मुंशी 

विभागीय जांच में दरोगा को पिस्टल देने वाले मुंशी सुदीप कुमार को भी घटना के लिए बड़ा जिम्मेदार माना गया है। उसे घटना वाले दिन ही निलंबित कर दिया था। सीओ प्रथम अभय पांडेय ने बताया कि इस पूरे मामले में इटावा फतीहपुर निवासी मुंशी सुदीप के खिलाफ विभागीय जांच की गई। इसमें उजागर हुआ है कि पासपोर्ट का कार्य सुदीप के पास नहीं था। फिर भी उसने कॉल करके महिला को थाने बुलाया। इसी दौरान आरक्षी ने लापरवाही से पिस्टल निकाल कर मैगजीन बिना अलग किए दरोगा को सौंप दी। 

इसके बाद घटना होने पर दरोगा व मुंशी दोनों भाग गए, जबकि उन्हें महिला के जख्मी होने पर उसे अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करना था। इस जांच में घटना से पूर्व व घटना बाद के आचरण से आपराधिक लापरवाही के साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर जेल भेजा गया है। अदालत से गैर जमानती वारंट लेने के साथ ही फरार दरोगा पर बीस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। सीओ प्रथम अभय पांडेय ने पोस्टर जारी किए जाने व मुंशी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed