{"_id":"6a05c8be35d507b22f05c136","slug":"woman-hit-by-bike-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाग से घर लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाग से घर लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Thu, 14 May 2026 06:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 14 May 2026 06:36 PM IST
सार
नजमा बेगम बाग की रखवाली कर अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही नजमा बेगम की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका नजमा बेगम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना पालीमुकीपुर के गांव पनेहरा निवासी नजमा बेगम (55) पत्नी जव्वाद अली की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया गया कि नजमा बेगम 13 मई की शाम को बाग की रखवाली कर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही नजमा बेगम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दफना दिया। वहीं, थाना प्रभारी रवि चंद्रवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन