फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman get out from her house due to daughters birth in Aligarh

मथुरा के चांदी कारोबारी ने बेटी पैदा होने पर पत्नी को घर से निकाला

Sun, 09 Jun 2019 11:29 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 09 Jun 2019 11:29 AM IST
सार

-महिला का आरोप पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर बेरहमी से करता था पिटाई
-बेटी पैदा हुई तो बौखलाकर घर से निकाला

विज्ञापन
Woman get out from her house due to daughters birth in Aligarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

विस्तार

महानगर के सासनी गेट थाना क्षेत्र की सराय सुल्तानी की एक महिला को मथुरा के रहने वाले उसके चांदी कारोबारी पति ने बेटी के पैदा होने के चलते घर से निकाल दिया। शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़ित महिला का आरोप है कि पहले पति दहेज के लालच में अंधा होकर बेरहमी से पिटाई करता था।

विज्ञापन


सात माह पहले बेटी होने पर वह बौखला उठा और छह माह पहले घर से निकाल दिया। अब दहेज के तौर मायके वालों से कार दिलाने की शर्त पर अपने साथ रखने की बात कह रहा है। महिला ने रुंधे गले से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची और उसे इंसाफ दिलाने की मांग की। 
विज्ञापन


सासनी गेट के सराय सुल्तानी इलाके की रहने वाली साइन ने बताया कि उसका निकाह दो साल पहले मथुरा के डीगगेट निवासी जीशान के साथ हुआ था। पति चांदी कारोबारी है। निकाह के बाद से पति और अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर गर्भावस्था में भी मारपीट की। सात माह पहले बेटी हुई तो सास ताने देने लगी। पति ने छह माह पहले दो माह की मासूम बेटी के साथ घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल माह में वापस ससुराल गई तो पति ने दहेज में पिता से कार दिलाने के बाद ही घर में रखने की बात कहकर लौटा दिया। महिला के अनुसार इस गम में उसके पिता का एक माह पहले इंतकाल हो गया। पति उनके जनाजे में भी शामिल होने न आया।


महिला ने रुंधे गले से पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों ने महिला को एसएसपी के टप्पल में होने का हवाला देकर सोमवार को आने की बात कही। साथ ही आश्वासन दिया कि आरोपी पति के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई जरूर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed