फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP Weather Alert: Storm Warning Issued, Clouds May Obscure Karwa Chauth Moon in Aligarh

यूपी: आज से तूफान का अलर्ट, 150 की स्पीड से आंधी के आसार; इस बार बादलों की ओट में छिप सकता है करवाचौथ का चांद

Wed, 28 Oct 2026 12:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 28 Oct 2026 12:59 PM IST
सार

करवाचौथ पर इस बार चांद के दीदार में बादल खलल डाल सकते हैं। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलीगढ़ में 28 और 29 अक्तूबर को बारिश व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
UP Weather Alert: Storm Warning Issued, Clouds May Obscure Karwa Chauth Moon in Aligarh
करवा चौथ - फोटो : AI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश भर में चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। अलीगढ़ जिला प्रशासन ने भी अगले दो दिन सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 अक्तूबर तक भारी बारिश और 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक आंधी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव का यह असर 31 अक्तूबर तक भी बरकरार रह सकता है। जिला प्रशासन ने जारी चेतावनी में कहा है कि अगले दो दिन तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका जताई गई है। आपदा या सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

  • आंधी-तूफान के दौरान पक्के भवनों या सुरक्षित स्थान में शरण लें।
  • पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।
  • बिजली कड़कने के दौरान खेतों-जलाशयों के पास जाने से बचें।
  • खलिहानों में पड़ा अनाज और पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान के बाद बादलों की ओट में छिप सकता है चांद
करवाचौथ पर इस बार चांद के दीदार में बादल खलल डाल सकते हैं। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलीगढ़ में 28 और 29 अक्तूबर को बारिश व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई है। ऐसे में शाम को चंद्र दर्शन के लिए व्रती महिलाओं को इंतजार करना पड़ सकता है।

 
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चक्रवात अर्नब के 28 अक्तूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यनम तट के बीच पहुंचने का अनुमान है। तटीय क्षेत्र में तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों के साथ 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है। हालांकि, तटीय क्षेत्रों में तूफान की अनुमानित रफ्तार को अलीगढ़ के मौसम की स्थिति नहीं माना जाना चाहिए।

करवाचौथ पर सुहागिनें पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं। ऐसे में आसमान में बादल छाए रहने पर चांद के दीदार के लिए इंतजार बढ़ सकता है।
 

कृषि विज्ञान केंद्र, छेरत के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार के अनुसार, 29 अक्तूबर को अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस दौरान बादल छाने और बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम में बदलाव से तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। वहीं, 30 अक्तूबर से आसमान साफ रहने के आसार हैं।

Karwa Chauth 2026
करवा चौथ 2026 पर दिल्ली में चांद कितने बजे निकलेगा?
करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को दिल्ली-NCR में बारिश होगी या नहीं?
Cyclone Arnab के असर से क्या करवा चौथ पर दिल्ली में चांद दिखने में परेशानी होगी?
दिल्ली-NCR में करवा चौथ की रात आसमान में बादल छाए रहेंगे या चांद दिखाई देगा?
करवा चौथ 2026 पर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में चांद निकलने का समय क्या है?
करवा चौथ पर दिल्ली में बारिश का IMD का ताजा पूर्वानुमान क्या है?
क्या 29 अक्टूबर को दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है?
क्या करवा चौथ पर चांद निकलने का समय और चांद दिखाई देने का समय अलग हो सकता है?
Cyclone Arnab का दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या असर पड़ रहा है?
क्या चक्रवात अर्नब के कारण दिल्ली-NCR में अक्टूबर के आखिर में बेमौसम बारिश होगी?
करवा चौथ 2026 पर दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली-NCR में 29 अक्टूबर की शाम और रात का मौसम अपडेट क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed