{"_id":"60f86cb58ebc3e6d823bbc14","slug":"woman-gave-birth-to-baby-on-junction-platform-city-office-news-ali268690091","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः जंक्शन के प्लेटफार्म पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः जंक्शन के प्लेटफार्म पर महिला ने बच्ची को दिया जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर मंगलवार की मध्यरात्रि एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। महिला प्रयागराज स्टेशन से संगम एक्सप्रेस से अलीगढ़ जंक्शन के लिए सवार हुई थी। टूंडला स्टेशन के पास उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। महिला के प्रसव की जानकारी पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। महिला और नवजात बच्ची को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। दोनों की तबियत ठीक है।
अलीगढ़ आरपीएफ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि संगम एक्सप्रेस (04163) के कोच नंबर डी-3 की सीट संख्या 29 और 30 पर महिला मधु चौहान और उनकी मां नगीना देवी चौहान प्रयागराज स्टेशन से अलीगढ़ जंक्शन के लिए सवार हुईं थीं। टूंडला स्टेशन के बाद महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। आरपीएफ को इसकी सूचना मिली। ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पहुंचने पर मंगलवार मध्यरात्रि 3:05 बजे महिला सिपाही भौती गुर्जर और पुरुष सिपाही योगेंद्र पाल सिंह, जीआरपी एसआई राजेश कुमार और डॉ. एस देव ने महिला को अटेंड किया गया। हालांकि अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला ने प्लेटफार्म संख्या चार पर बच्ची को जन्म दे दिया। मधु के पति धर्मवीर चौहान निवासी गांव चितरौली, अकराबाद को सूचना दी गई। साथ ही महिला व उसकी नवजात बच्ची को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।