{"_id":"64038ca02ae70724a80dc43a","slug":"woman-gave-birth-to-a-child-at-the-railway-station-but-not-survive-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर महिला ने जन्मा बच्चा, पर बच न सका, अस्पताल में मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर महिला ने जन्मा बच्चा, पर बच न सका, अस्पताल में मृत घोषित
Sat, 04 Mar 2023 11:53 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:53 PM IST
सार
बिहार के गया जिले की एक महिला प्रसव पीड़ा होने पर तड़फ रही थी। गस्त के दौरान आरपीएफ की मेरी सहेली टीम की सदस्य काजल एवं चाइल्ड लाइन की महिला टीम ने पहुंचकर कपड़े से घेराव कर महिला की डिलेवरी करवायी।
विज्ञापन
अलीगढ़ स्टेशन प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को प्रसव पीड़ा से पीड़ित एक महिला यात्री की आरपीएफ की मेरी सहेली टीम ने चाइल्ड लाइन की महिला टीम के सहयोग से डिलेवरी करायी। इस दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
आरपीएफ के एसएसआई अमित चौधरी के अनुसार प्लेटफार्म संख्या दो पर बिहार के गया जिले की एक महिला प्रसव पीड़ा होने पर तड़फ रही थी। गस्त के दौरान आरपीएफ की मेरी सहेली टीम की सदस्य काजल एवं चाइल्ड लाइन की महिला टीम ने पहुंचकर कपड़े से घेराव कर महिला की डिलेवरी करवायी।
विज्ञापन
महिला की बहन जयंती भी मौजूद रही। महिला को रेलवे अस्पताल के डॉ. एएस देव ने महिला को जिला अस्पताल मलखान सिंह के लिए रेफर कर दिया। महिला एवं नवजात बच्चे को एंबुलेंस की मदद से मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने नवजात बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन