{"_id":"6aac56ee99250bd5c40e2e59","slug":"woman-found-hanging-murder-alleged-aligarh-news-c-426-1-sali1011-2137-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
राखी देवी
- फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव नगला खग्गू में बृहस्पतिवार सुबह 25 वर्षीय राखी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन इसे पंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी बता रहे हैं, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को शव जमीन पर रखा मिला। शरीर और गर्दन पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। घटना के बाद ससुरालीजन घर से चले गए।
कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव मनोनी निवासी पप्पू सिंह ने बताया कि उनकी बेटी राखी की शादी तीन साल पहले नगला खग्गू निवासी मोनू कुमार से हुई थी। उसका एक साल का बेटा है। आरोप है कि राखी पति के एक महिला से संबंध होने की बात कहकर अलग रहने की मांग करती थी, जिस पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पप्पू सिंह के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे राखी और मोनू की उनके बेटे से फोन पर बात हुई थी। करीब 9:30 बजे मोनू ने फोन कर राखी द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन मायके वालों ने दोपहर तीन बजे तक शव नहीं उठने दिया। बाद में थाने ले जाते समय पिलखना के पास वाहन रुकवाकर शव उतार लिया। सीओ छर्रा गर्वित सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।