{"_id":"68701ad5cf46a1b77e0f3c3b","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-and-burning-of-body-aligarh-news-c-301-1-sali1012-102163-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या कर शव जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या कर शव जलाने का आरोप
विज्ञापन
गांव कलुआ बेलौठ में बुधवार की शाम एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुरालवालों ने रात में ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है। दाह संस्कार स्थल से फोरेंसिक टीम ने राख व अन्य साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
आगरा के थाना सिकंदरा के गांव दहतौरा निवासी महेश कुमार ने बताया कि उनकी दो बहनों की शादी गांव कलुआ बेलौठ में मई 2011 में की गई थी। आरोप है कि छोटी बहन संगीता पत्नी छोटू को ससुराल के लोग आए दिन प्रताड़ित करते थे। अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगे। दहेज प्रताड़ना पर मायका पक्ष ने 11 जून 2025 को ससुरालजनों के विरुद्ध थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था।
बड़ी बहन ने आज सुबह दी सूचना
भाई महेश ने बताया कि उसकी बड़ी बहन अनीता, जो रिश्ते में संगता की जेठानी है ने बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सूचना दी कि बुधवार शाम को संगीता की तबीयत खराब हो गई थी और उसे अचानक दिमाग का बुखार चढ़ गया, उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां से उसे लाभ न मिलने पर अलीगढ़ ले जाया गया, रास्ते में उसकी मौत हो गई। रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों में मृतका की बहन भी शामिल
मायका पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर संगीता को प्रताड़ित करते हुए पति, सास, जेठानी और दो जेठों ने संगीता की हत्या कर दी और सबूत नष्ट करने के लिए रात में ही उसके शव को जला दिया। संगीता पर एक चार साल और आठ माह का बेटा और दो साल की बेटी है। मृतका के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए गए हैं, अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।