फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman dies in road accident

Aligarh News: सड़क हादसे में महिला की मौत

Thu, 21 Sep 2023 11:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 21 Sep 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident
बुधवार को अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर घंटरबाग के समीप अज्ञात वाहन ने जनपद फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव खोंड खेड़ा निवासी महिला को सड़क पार करते समय रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वह अपने पति के साथ तीर्थ यात्रा के लिए जा रही थी।
विज्ञापन




जनपद फिरोजाबाद के गांव खोंड खेड़ा निवासी गीतम सिंह 55 वर्षीय पत्नी कमला के साथ बस से छह दिन की तीर्थ यात्रा पर निकले थे। उनके साथ बस में कुछ परिजन व आस-पास के लोग थे। बुधवार को गंगा स्नान व बेलोन दर्शन करके दाऊजी के लिए प्रस्थान कर रहे थे।
विज्ञापन




घंटरबाग में खाटू श्याम ढाबा के समीप शाम पांच बजे बस रुकी थी। कमला सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रही थीं तभी अज्ञात वाहन उन्हें रौंदकर निकल गया। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed