Aligarh News: आग से जली महिला, आगरा में हुई मौत, दिया मृत्यु पूर्व बयान, पति- समधन पर हत्या का आरोप
यशोदा देवी का अपने पति राकेश से विवाद हुआ। आरोप है कि इस विवाद के बाद उसके पति राकेश व समधन ने उसे पेट्रोल डालकर जला दिया। परिवार ने शाम को अंतिम संस्कार कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के गांधीपार्क की कुंवर नगर कॉलोनी में 14 जून को पति से विवाद के बाद आग से जली महिला की 15 जून को आगरा में मौत हो गई। मृत्यु से पहले उसने पति व समधन पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस अब इसी बयान को मृत्यु पूर्व बयान मानकर मुकदमे को हत्या में तरमीम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
14 जून को यशोदा देवी (50) का अपने पति राकेश से विवाद हुआ। आरोप है कि इस विवाद के बाद उसके पति राकेश व समधन ने उसे पेट्रोल डालकर जला दिया। परिवार ने शाम को अंतिम संस्कार कर दिया।
महिला को जलाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। विवेचना व बयानों के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - मृगांक शेखर पाठक एसपी सिटी
विज्ञापन विज्ञापन
मुकदमे में बाहरी महिलाओं से संबंध के आरोप
यशोदा के पिता राजवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि उनकी बेटी की शादी के बाद से ही दामाद राकेश के बाहरी महिलाओं से संबंध को लेकर विवाद रहता था। आए दिन मारपीट करता था। इसी क्रम में यह हत्या की गई है। इसमें पति राकेश के अलावा देवर राजकुमार, वेदप्रकाश, मुकेश आदि को नामजद किया है। इंस्पेक्टर गांधीपार्क एसपी सिंह के अनुसार मुकदमे को हत्या में तरमीम किया गया है।
बेटी ने भी लगाया पिता-सास पर आरोप
इधर, महिला की तीन बेटियों में सबसे बड़ी विवाहित बेटी ने भी यह आरोप लगाया कि उसकी शादी एक वर्ष पहले पास के ही मोहल्ला नगला मान सिंह के युवक से हुई। शादी के बाद से ही उसके पिता के उसकी सास से संबंध हो गए। इस रिश्ते का उसकी मां विरोध करती थी।