{"_id":"687e9570c4ac8850d80990a9","slug":"woman-dies-in-badauli-dowry-death-alleged-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102859-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बढ़ौली में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बढ़ौली में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
Tue, 22 Jul 2025 01:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ौली में एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप मढ़ा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव नगला रूंद धर्मपुर निवासी राजेंद्र सिंह के अनुसार छह फरवरी 2022 को उन्होंने अपनी बेटी आरती उर्फ डॉली की शादी गांव बढ़ौली निवासी उत्तम उर्फ पंकज के साथ की थी। सोमवार ससुराल वालों ने बेटी के पंखे से फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की खबर दी।
वह लोग गांव पहुंचे तो बेटी का पति और ससुर घर पर नहीं थे। उन्होंने दहेज के लिए हत्या करने की सूचना दी तो अतरौली कोतवाली पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह का आरोप है कि बेटी के तीन साल में बच्चा नहीं हुआ, इस पर ससुराल वाले ताने देते थे। साथ ही दहेज में बाइक, नकदी मांग रहे थे। उन्होंने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि मायके वाले आरोप तो लगा रहे हैं, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।