{"_id":"660c43beea6239805500c5a8","slug":"woman-dies-after-opening-door-of-moving-car-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: चलती कार का दरवाजा खोल कर थूका, लाल कुआं पर डिवाइडर से टकराया सिर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: चलती कार का दरवाजा खोल कर थूका, लाल कुआं पर डिवाइडर से टकराया सिर, महिला की मौत
Tue, 02 Apr 2024 11:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:14 PM IST
सार
चलती कार का दरवाजा खोल कर महिला ने थूका। तभी कार का दरवाजा डिवाइडर से टकरा गया। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और महिला का सिर डिवाइडर से जा टकराया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लालकुआं के पास चलती कार का दरवाजा खोलकर थूकना प्रताप विहार निवासी नन्हीं खातून (60) की जान पर भारी पड़ गया। पहले कार कार दरवाजा डिवाइडर से टकराया। इसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और महिला का सिर डिवाइडर से टकरा गया। सिर में चोट लगने से नन्हीं खातून की मौत हो गई।
विज्ञापन
एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि प्रताप विहार निवासी अमीनुद्दीन अपने भाई अय्यूब और मां नन्हीं खातून (60) के साथ अलीगढ़ से कार से लौट रहे थे। लालकुआं के पास उनकी मां ने थूकने के लिए कार का पिछला दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही हवा के झोंके से दरवाजा डिवाइडर से जा टकराया।
विज्ञापन
दरवाजे के टकराने की आवाज से चालक का ध्यान भटक गया और कार अनियंत्रित हो गई। इस दौरान नन्हीं खातून का सिर डिवाइडर से जा टकराया। दोनों बेटों ने उन्हें पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यातायात पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना के कारण की जांच की।
विज्ञापन