फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman dies in KI Hospital in Aligarh

Aligarh News: नर्सिंग होम में महिला की मौत, परिजनों ने हंगामा करते हुए सड़क पर लगाया जाम

Wed, 24 Aug 2022 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2022 12:49 AM IST
सार

इंस्पेक्टर क्वार्सी संजय जायसवाल के अनुसार, इस मामले में डॉक्टर अब्दुल्ला व संचालक पर इलाज में लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
Woman dies in KI Hospital in Aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में क्वार्सी बाईपास स्थित धौर्रा के एक निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह महिला की मौत पर बखेड़ा खड़ा हो गया। इस दौरान महिलाओं व उनके परिजनों ने हंगामा करते हुए बाईपास पर जाम लगा दिया। खबर पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे समझाकर मामला शांत किया। इस मामले में डॉक्टर और नर्सिंग होम संचालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मूल रूप से कमालपुर बाईपास के हरेंद्र की 25 वर्षीय पत्नी संगीता को धौर्रा स्थित केआई हॉस्पिटल में 11 अगस्त को भरती कराया गया। जहां उसका पांच दिन पहले आंतों का ऑपरेशन किया गया। इस दौरान कभी उसे वेंटिलेटर पर तो कभी सामान्य वार्ड में रखा गया। कई बार पूछने पर भी कोई ऐसा जवाब नहीं दिया गया कि हालत कैसी है। मंगलवार सुबह महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर तक परिवार को मौत की खबर नहीं दी गई, बल्कि बकाया बिल जमा कराकर मरीज को अन्य अस्पताल में ले जाने की कहने लगे। इस दौरान मांगने पर न तो फाइल दी और न पक्का बिल भी दिया। बल्कि शेष 20 हजार रुपये बताकर जमा करने के लिए दबाव बनाने लगे। इसी बात पर इनके साथ आए लोग बिफर गई और काफी संख्या में एकत्रित महिलाएं व अन्य लोग हंगामा करते हुए बाहर आ गए। जिन्होंने बाईपास पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर इंस्पेक्टर क्वार्सी, सीओ तृतीय आदि पहुंच गए। किसी तरह पब्लिक को समझाकर मामला शांत किया गया। साथ में महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी संजय जायसवाल के अनुसार इस मामले में डॉक्टर अब्दुल्ला व संचालक पर इलाज में लापरवाही से मौत का मुकदमा दर्ज किया गया है। बाकी मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed