फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman died due to wrongful delivery

अलीगढ़ः गलत तरीके से प्रसव कराने पर महिला की मौत

Thu, 12 Aug 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman died due to wrongful delivery
मथुरा रोड पर सिंगारपुर स्थित एक हॉस्पिटल में गलत तरीके से प्रसव कराने पर हाथरस जनपद की एक महिला की जान चली गई। परिजनों ने सीएमओ से शिकायत कर हॉस्पिटल एवं कथित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। सीएमओ इस मामले की जांच एसीएमओ से करा रहे हैं। मामला करीब एक महीना पहला का है।
विज्ञापन

हाथरस जनपद के सासनी थाना क्षेत्र के बसगोई गांव निवासी विष्णु कुमार तोमर पुत्र बलवीर सिंह का आरोप है कि पत्नी ममता (24 वर्ष) को हाथरस के जिला अस्पताल से जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। एक व्यक्ति ने उनकी माता एवं चाचा को गुमराह कर गर्भवती पत्नी को अलीगढ़ के मथुरा रोड, सिंगारपुर स्थित एक हॉस्पिटल में पहुंचा दिया। डॉक्टर स्वामी ने खुद को एमबीबीएस एवं एमएस बताया। 15 जुलाई 2021 को गलत तरीके से प्रसव करा दिया। मां एवं चाचा कमरे में गए तो खून से लथपथ उनकी पत्नी की हालत नाजुक थी।
विज्ञापन

रेफर का आग्रह करने पर डॉक्टर आक्रामक हो गया और 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। शोर मचाने पर 30 हजार रुपये जमा कराकर महिला को रेफर किया। शिकायत करने पर बुरा परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। उसके बाद ममता को गंभीर हालत में लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां के चिकित्सक ममता को नहीं बचा पाए। विष्णु तोमर का कहना है कि पत्नी के कर्मकांड आदि से निपटने के बाद 27 जुलाई को मडराक थाने में रिपोर्ट दी तो दर्ज नहीं की गई । पीड़ित ने सीएमओ को पत्र लिखकर ममता की मौत से संबंधित रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने एवं हॉस्पिटल एवं उसके संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि इस मामले की जांच एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार को सौंप दी है। तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। हॉस्पिटल में गड़बड़ी पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष को बयान के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed