फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman death, private nursing home accused of negligence in treatment

Aligarh: महिला की मौत, प्राइवेट नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजन ने किया हंगामा

Mon, 06 May 2024 05:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 05:33 PM IST
सार

गांव मोहसनपुर निवासी महिला ने बेटे को जन्म दिया। उसके ऑपरेशन में लगे टांकों में पस पड़ गया। महिला को प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया, वहां से अन्य निजी अस्पताल ले गए। जहां से महिला को मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Woman death, private nursing home accused of negligence in treatment
मृतक महिला अल्का - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रसव के बाद महिला ने ऑपरेशन से एक बच्चे को जन्म दिया। महिला के टांकों में पस पड़ गया। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया।  जहां उसकी मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए शव को नर्सिंग होम में रखकर हंगामा किया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव मोहसनपुर निवासी मुकेश कुमार की शादी 17 मई 2023 को गांव सूरतगढ़ निवासी सरनाम सिंह की बेटी 25 वर्षीय अल्का के साथ हुई थी। मुकेश कुमार ने बताया कि 6 मार्च 2024 को अल्का को प्रसव के लिए परिजनों ने अतरौली नगर के पालीमुकीमपुर मार्ग स्थित हनुमानगढ़ी के निकट एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। महिला को ऑपरेशन के बाद बेटा पैदा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसव के बाद परिजन महिला को घर ले गए, लेकिन उसकी हालत ठीक नहीं हुई। ऑपरेशन के बाद पेट पर लगाए गए टांकों की जगह पस पड़ गया। परिजन महिला को फिर से उसी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। जहां उसे कुछ दिन भर्ती रखने के बाद नर्सिंग होम संचालक ने हरदुआगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां करीब एक माह तक महिला का इलाज हुआ, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। 

ज्यादा हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर अतरौली पहुंचे और नर्सिंग होम में रखकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed