फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman committed suicide by jumping in front of a train

Aligarh: महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Thu, 06 Feb 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 02:04 AM IST
सार

आरती की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। उस पर चार माह का बेटा भी है। इसी घर में उसकी बहन पूजा की भी शादी हुई है। 4 फरवरी की शाम को घर में आरती का ससुरालियों से विवाद हो गया। इसके बाद नाराज होकर वह घर से चली गई। आरती का शव रेलवे लाइन पर मिला।
 

विज्ञापन
Woman committed suicide by jumping in front of a train
विवाहिता ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के गांव चाऊपुर में रेलवे ट्रैक पर एक विवाहिता ने गृहक्लेश के चलते रेल के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


आरती (22) पत्नी धर्मेंद्र निवासी चाऊपुर की शादी दिसंबर 2023 में हुई थी। धर्मेंद्र मजदूरी करता है। उस पर चार माह का बेटा भी है। इसी घर में उसकी बहन पूजा की भी शादी हुई है। 4 फरवरी की शाम को घर में आरती का ससुरालियों से विवाद हो गया। इसके बाद नाराज होकर वह घर से चली गई। खोज करने पर आरती का शव रेलवे लाइन पर मिला।
विज्ञापन


जानकारी होने पर महिला के मायके वाले पहुंचे गए। मृतका के भाई टीटू पुत्र धर्मवीर सिंह ने निवासी बैरमनगर, थाना छतारी बुलंदशहर ने थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में बताया है कि दोनों बहनों की शादी में हुई खर्च से उनके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के लिए उनका मानिसक व शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि मंगलवार की रात धर्मेंद्र, दीपक, रामगोपाल, मां रामवती, भाई शंभू व ब्रजमोहन, जिठानी गंगा देवी ने उसे पीटा। बड़ी बहन पूजा को कमरे में बंद कर दिया। आरती को मारकर रेलवे लाइन पर डाल दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed