फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman buried in straw dies of suffocation

Aligarh News: बुर्जी से पशुओं के लिए भूसा निकालते समय महिला भूसे के नीचे दबी, दम घुटने से हुई मौत

Tue, 09 Apr 2024 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 09 Apr 2024 01:28 AM IST
सार

महिला बुर्जी से पशुओं के लिए भूसा निकालने गई थी। वह बुर्जी के अंदर घुसकर भूसा निकाल ही रही थी, तभी बुर्जी में भरा पूरा भूसा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। इससे वह भूसे में नीचे दब गईं और बाहर नहीं निकल पाईं। इसके चलते दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman buried in straw dies of suffocation
मृतका वीनेश देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव गुदमई मिश्रीपुर में बुर्जी से भूसा निकालते समय एक महिला भूसे के नीचे दब गई। इससे दम निकलने से महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


गांव निवासी 50 वर्षीय वीनेश देवी पत्नी सुनील कुमार 7 अप्रैल की दोपहर गांव के निकट बुर्जी से पशुओं के लिए भूसा निकालने गई थी। वह बुर्जी के अंदर घुसकर भूसा निकाल ही रही थी, तभी बुर्जी में भरा पूरा भूसा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। इससे वह भूसे में नीचे दब गईं और बाहर नहीं निकल पाईं। इसके चलते दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। पता चला कि वह भूसा लेने बुर्जी में गई थीं। इस पर परिवार वाले वहां पहुंचे तो पूरी बुर्जी धंसी हुई थी। उन्होंने भूसा हटाया तो नीचे वीनेश देवी का शव देखकर वह रो पड़े। वह अपने पीछे पति सुनील कुमार सहित बच्चे बसंती, सत्तो, भानू, राधा, रानी व किट्टू को रोता छोड़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed