फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman body found in field

Aligarh: स्कूल में बेटे का नाम सही कराने गई मां, शव दूसरे दिन खेत में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Feb 2025 11:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 11:59 PM IST
सार

शाहपुर के एक किसान की ईख की फसल को काटने के लिए 6 फरवरी सुबह जब मजदूर खेतों में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ईख व गेहूं की फसल के बीच की मेड़ के किनारे एक महिला मृत पड़ी है। मजदूरों ने गांव के लोगों को खेत में महिला का शव पड़ा होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Woman body found in field
अनीता देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पिसावा के स्कूल में बेटे का नाम सही कराने गई सबलपुर की महिला का शव दूसरे दिन शाहपुर गांव में खेतों में पड़ा मिला। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने महिला की शिनाख्त करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि गांव शाहपुर के एक किसान की ईख की फसल को काटने के लिए 6 फरवरी सुबह जब मजदूर खेतों में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ईख व गेहूं की फसल के बीच की मेड़ के किनारे एक महिला मृत पड़ी है। मजदूरों ने गांव के लोगों को खेत में महिला का शव पड़ा होने की जानकारी दी। सूचना पर काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव के पास पड़ी एक पॉलिथीन को चेक किया तो उसमें बैंक की पासबुक व आधार कार्ड तथा पास में ही मोबाइल पड़ा मिला।
विज्ञापन

 
जिससे महिला की पहचान गांव सबलपुर की अनीता देवी (42) पत्नी भूदेव के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के गांव पहुंच कर परिवार को घटना की सूचना दी। महिला अपने पीछे बेटे सचिन, देव, नीरज व बेटी रोशनी को छोड़ गई है। मां के मौत की सूचना से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने बताया कि उनकी मां 5 फरवरी सुबह करीब दस बजे कस्बा के एक विद्यालय में कक्षा आठ में पढ़ रहे बेटे देव के गलत नाम को सही कराने के लिए गईं थी। बेटा तो छुट्टी के बाद घर आ गया,  लेकिन मां नहीं लौटी। देर शाम तक बच्चे मां से संपर्क करते रहे, हर बार मां घर आने की बात कहती रही। पति भूदेव ने भी उसको तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात करीब आठ बजे फोन भी स्विच ऑफ हो गया तो बच्चे मां का इंतजार देखते-देखते सो गए। सुबह पुलिस के घर पहुंचने पर बच्चों को मां के मरने की जानकारी हुई तो वह फूट-फूट कर रोने लगे। 

सीओ खैर वरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम द्वारा भी जांच पड़ताल की गई। पुलिस व एसओजी टीम मोबाइल ट्रेकिंग के आधार पर जांच पड़ताल में लगी हुई है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है कई पहलुओं पर जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed