{"_id":"6931802658841bd2180d4df7","slug":"woman-beaten-up-after-entering-home-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला को घर में घुसकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला को घर में घुसकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 04 Dec 2025 06:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 04 Dec 2025 06:06 PM IST
सार
महिला ने पुलिस को बताया है कि जब उसने मोबाइल से पिटाई का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपी उसका मोबाइल छीनकर ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोंडा के गांव मजूपुर में आरोपियों ने 3 दिसंबर को घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव मजूपुर निवासी रचना देवी ने बताया कि उसके परिवार के योगेंद्र, उमेश, देवेश अपनी हिस्से की भूमि को बेच चुके हैं। अब उस पर भी अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि 3 दिसंबर की सुबह वह अपने घर में थी, तभी उपरोक्त गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। विरोध करने पर उसे डंडों से पीटा।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया है कि जब उसने मोबाइल से पिटाई का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपी उसका मोबाइल छीनकर ले गए। मामले में प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन