{"_id":"5d9601b78ebc3e01307727bb","slug":"woman-assaulted-by-husband-and-nephew-in-law-for-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: दहेज के लालच में पति और जेठ का बेटा मिलकर करते थे दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: दहेज के लालच में पति और जेठ का बेटा मिलकर करते थे दुष्कर्म
Thu, 03 Oct 2019 07:42 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 03 Oct 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और जेठ के बेटे पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है वीडियो डिलीट करने की एवज में पति दहेज की मांग कर रहा है। पीड़िता ने बुधवार को एसपी सिटी को शिकायत सौंपकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व बन्नादेवी इलाके के एक युवक से उसकी शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद पति और ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की जाने लगी। कुछ माह पहले पति ने अपने भाई के लड़के के साथ संबंध बनाने के लिए कहा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
एक दिन पति के साथ ही जेठ के लड़के ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पति और जेठ के लड़के ने कई बार सामूहिक रूप से महिला के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। साथ ही इसकी वीडियो भी बना ली। अब वह वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहे हैं और डिलीट करने के एवज में मायके वालों से मोटी रकम दिलाने की मांग कर रहे हैं। एसपी सिटी ने थाना बन्नादेवी पुलिस को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन