{"_id":"67c566d748305b71600517c8","slug":"woman-arrested-digitally-and-returned-7-35-lakhs-for-fraud-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: सेवानिवृत महिला प्रोफेसर को वापस मिले 7.35 लाख, डिजिटल अरेस्ट कर ठगे थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: सेवानिवृत महिला प्रोफेसर को वापस मिले 7.35 लाख, डिजिटल अरेस्ट कर ठगे थे रुपये
Mon, 03 Mar 2025 01:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:52 PM IST
सार
महिला प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर उनके खातों से 75 लाख रुपये ठगे गए थे। मामले में शिकायत के आधार पर एक आरोपी को बिहार से पकड़कर पुलिस ने जेल भी भेजा है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके की सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर हुई साइबर ठगी में 7.35 लाख रुपये वापस कराए गए हैं। यह रकम उन खातों से वापस कराई गई है, जिन्हें शिकायत के बाद साइबर थाना टीम ने जांच में होल्ड कराया था। अदालती प्रक्रिया के बाद रकम महिला के खाते में वापस आ गई है।
विज्ञापन
घटना नवंबर माह में दर्ज हुई थी। महिला प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर उनके खातों से 75 लाख रुपये ठगे गए थे। मामले में शिकायत के आधार पर एक आरोपी को बिहार से पकड़कर पुलिस ने जेल भी भेजा है। इसी मामले में खातों की जांच हुई तो कुछ रकम होल्ड हुई थी। होल्ड रकम अदालती आदेश के बाद वापस कराई गई है। एसएचओ साइबर थाना सुरेंद्र सिंह के अनुसार के अनुसार रकम महिला के खाते में वापस पहुंच गई है।
विज्ञापन