{"_id":"6a23f70c05275e070900d28d","slug":"woman-accused-in-fraud-and-forgery-case-arrested-from-bulandshahr-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बन्नादेवी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी-जालसाजी में वांछित महिला आरोपी बुलंदशहर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बन्नादेवी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी-जालसाजी में वांछित महिला आरोपी बुलंदशहर से गिरफ्तार
Sat, 06 Jun 2026 04:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 06 Jun 2026 04:02 PM IST
सार
बन्नादेवी पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज मामले में वांछित महिला को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। पकड़ी गई ममता अलीगढ़ के चौमुहा, गभाना की निवासी है।
विज्ञापन
पकड़ी गई महिला आरोपी
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में काफी समय से वांछित चल रही एक महिला आरोपी को पड़ोसी जनपद बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना और सटीक सुराग के आधार पर बन्नादेवी पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर अभियुक्ता ममता पत्नी वीरेश कुमार को बुलंदशहर से धर दबोचा। आरोपी महिला मूल रूप से चौमुहा, थाना गभाना अलीगढ़ की रहने वाली है, जो मामले के बाद से ही पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रही थी।
विज्ञापन
सीओ द्वितीय धनंजय कुमार ने बताया कि पकड़ी गई महिला आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह इसी मुकदमे में वांछित थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला के खिलाफ आगे की वैधानिक व कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन