फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Witnesses and evidence searched against professor who sent obscene messages

अश्लील संदेश भेजने वाला प्रोफेसर: छात्रा ने लगाए आरोप, एकांत में संबंध बनाने व शादी करने का रखता था प्रस्ताव

Mon, 02 Jun 2025 05:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 05:24 PM IST
सार

छात्रा ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर ने उसके मोबाइल नंबर पर पहले अंक बढ़ाने के प्रस्ताव दिए। फिर दोस्ती बढ़ाते हुए उसे आपत्तिजनक संदेश भेजे। उससे अश्लील संदेश भेजते हुए फोटो मांगे। एक बार एकांत में बुलाकर संबंध बनाने व शादी करने तक का प्रस्ताव रखा। 

विज्ञापन
Witnesses and evidence searched against professor who sent obscene messages
आरोपी प्रोफेसर को ले जाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने के मामले में पुलिस अब प्रोफेसर डॉ. शजरुद्दीन के खिलाफ गवाह व साक्ष्य तलाशने में जुटी है। पुलिस ने फिलहाल प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, छात्रा अपने नाम से बयान या गवाही देने को राजी नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh: छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने के आरोपी प्रोफेसर पर गिरी गाज, किया निलंबित, मुकदमा दर्ज करने की मांग
विज्ञापन

मामले में 31 मई सुबह क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने प्रोफेसर को निलंबित कर दिया था। पुलिस की एक टीम उस छात्रा से बात करने नोएडा भी गई थी, लेकिन छात्रा ने अपनी पहचान खोलकर बयान देने से मना कर दिया। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। कोई भी अगर बयान देने आएगा तो उसके बयान शामिल किए जाएंगे। जरूरी नहीं कि पहचान खोली जाए। इसी क्रम में साक्ष्य संकलन का भी काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... UP: अश्लील मैसेज भेज छात्रा से मांगता था आपत्तिजनक फोटो, 3 मिनट 50 सेकंड के वीडियो में प्रोफेसर की करतूत उजागर
छात्रा ने लगाए ये आरोप
छात्रा ने जो गुमनाम तहरीर भेजी थी, उसमें आरोप लगाया था कि प्रोफेसर ने उसके मोबाइल नंबर पर पहले अंक बढ़ाने से लेकर प्रोफेसर बनाने तक के प्रस्ताव दिए। फिर दोस्ती बढ़ाते हुए उसे आपत्तिजनक संदेश भेजे। उससे अश्लील संदेश भेजते हुए फोटो मांगे। एक बार एकांत में बुलाकर संबंध बनाने व शादी करने तक का प्रस्ताव रखा। स्टेटस पर आपत्तिजनक संदेश भेजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed