{"_id":"683ad16d9fd1f0777d0e7cf1","slug":"professor-accused-of-sending-obscene-messages-to-female-students-suspended-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने के आरोपी प्रोफेसर पर गिरी गाज, किया निलंबित, मुकदमा दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने के आरोपी प्रोफेसर पर गिरी गाज, किया निलंबित, मुकदमा दर्ज करने की मांग
Sat, 31 May 2025 03:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 May 2025 03:23 PM IST
सार
एसवी कॉलेज के प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। प्रोफेसर पर छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने और अभद्र बातचीत करने का आरोप है। अभी विद्यार्थी परिषद प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा करने को लेकर हंगामा कर रही है।
विज्ञापन
प्रोफेसर को ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने के आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निलंबित प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें... UP: 'मेहंदी लगे हाथ के फोटो देना... मुझसे दोस्ती करो, फायदे में रहोगी', प्रोफेसर ने आठ छात्राओं को भेजे थे ये मैसेज
विज्ञापन
अलीगढ़ के एसवी कॉलेज में छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने और अभद्र बातचीत करने के आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही 31 मई को क्षेत्रीय शिक्षा समिति के अधिकारियों ने महाविद्यालय का दौरा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें... UP: अश्लील मैसेज भेज छात्रा से मांगता था आपत्तिजनक फोटो, 3 मिनट 50 सेकंड के वीडियो में प्रोफेसर की करतूत उजागर
यह मामला दो दिन पहले तब प्रकाश में आया था, जब कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर चुकी एक छात्रा ने पुलिस अधीक्षक नगर को पत्र लिखकर प्रोफेसर पर अश्लील संदेश भेजने और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया था कि प्रोफेसर कई अन्य छात्राओं के साथ भी गलत व्यवहार कर चुका है।
इसे भी पढ़ें... मान जाओ, नहीं तो अंजाम भुगतना होगा: आपत्तिजनक संदेश भेजने वाले एसवी कॉलेज प्रोफेसर से हाथापाई, जांच कमेटी बनी
इस घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया था। अब विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी मांग कर रहे हैं कि कॉलेज प्रशासन ने अपनी कार्रवाई कर दी है, अब पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करे।