फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Witness and advocate kidnapped, two leaders arrested

Aligarh News: गवाह व पैरोकार को किया अगवा, दो प्रधान गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2023 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Witness and advocate kidnapped, two leaders arrested
टप्पल क्षेत्र के गांव रसूलपुर में दीपावली पर हुई फौजी की हत्या के मामले में गवाह व पैरोकार दो युवकों का बृहस्पतिवार को अपहरण कर लिया गया। इस दौरान उन्हें कुख्यात अपराधी प्रवीन बाजौता के चचेरे भाई पवन प्रधान के घर में बंधक बनाकर पीटा गया। मगर सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने चंद घंटों के प्रयास के बाद दोनों को पवन प्रधान के घर से बंधनमुक्त कराते हुए पवन प्रधान व गांव रसूलपुर के प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। दो-दो प्रधानों की गिरफ्तारी पर राजनीतिक सिफारिशों का दौर भी देर रात तक शुरू हुआ। मगर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को दोनों को जेल भेज दिया। इस मामले में अपहरण में शामिल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश में एसओजी टीम व टप्पल पुलिस लगी है।
विज्ञापन

टप्पल के रसूलपुर में दीपावली पर घर आए 24 वर्षीय फौजी बीकन की 23 अक्तूबर की रात हत्या कर दी गई थी। यह हत्या गांव की महिला से प्रेम संबंधों से जुड़े विवाद में की गई। इस हत्या में नामजद गांव के दीपक व छोटू उर्फ प्रशांत पुत्रगण सुदेश निवासी रसूलपुर अन्य आरोपियों सहित जेल भेजे गए। पिछले दिनों ये दोनों जमानत पर छूट आए हैं। इधर, इनके जेल से छूटकर आने के बाद फौजी परिवार के पैरोकार सोशल मीडिया पर इन्हें लेकर तरह तरह की बातें लिख रहे थे। इसी बात से आरोपी बौखला गए और बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने फौजी परिवार के अतुल व हनी उर्फ विशाल अगवा कर लिया। घटना के समय हनी गांव के बाहर माइनर पर कुत्ता टहला रहा था, जबकि अतुल कोल्डड्रिंक लेने गांव के बाहर आया था। दोनों के अपहरण की खबर पर परिवार हरकत में आया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन



हनी के पिता संजय ने सीधे सीधे आरोप लगाया कि फौजी की हत्या के मुकदमे में पैरवी व गवाही की रंजिश में गांव के दीपक, प्रशांत उर्फ छोटू, कुलदीप, ग्राम प्रधान देवेन्द्र ने अपहरण किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल एसपी देहात पलाश बंसल को मौके पर भेज जांच शुरू कराई। एसपी देहात की अगुवाई में जांच पड़ताल व सीसीटीवी आदि की मदद से टीम ने एक स्विफ्ट कार से अपहरण होना पाया। यह कार रसूलपुर प्रधान देवेंद्र की है। जब कार को लेकर खोजबीन शुरू हुई तो पुलिस जेल में निरुद्ध कुख्यात अपराधी प्रवीन बाजौता के चचेरे भाई बाजौता प्रधान पवन के घर पहुंची। जहां दोनों अपहृत बंधक मिल गए। उन्हें अपहरण के बाद जमकर पीटा गया था। दोनों को मुक्त कराते हुए मौके से पवन प्रधान व देवेंद्र प्रधान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दीपक, प्रशांत उर्फ छोटू, कुलदीप मौके से फरारा हो गए। इन तीनों की तलाश में पुलिस जुटी है। इधर, पवन व देवेंद्र प्रधान ने पूछताछ में स्वीकारा है कि ये दोनों फौजी की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे थे। इनमें से एक गवाह भी है। इसी से हटाने के लिए ऐसा किया गया था। इस गिरफ्तार टीम में इंस्पेक्टर टप्पल पंकज मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजी की हत्या में तीसरे का भी होना था अपहरण
यह फौजी पंजाब के होशियारपुर में तैनात था। दीपावली पर अपने घर आया था। तभी उसकी हत्या कर दी गई। इस हत्या में मुख्य गवाह व पैरोकार के रूप में हनी, अतुल के अलावा परिवार का एक अन्य युवक भी शामिल था। ये तीनों अगवा होने थे। मगर दो मौके पर मिले। इसके बाद तीसरे की तैयारी थी। मगर उससे पहले पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed