Lok Sabha Election: अलीगढ़ में नाम वापसी-चुनाव चिन्ह आवंटन 8 अप्रैल को, 16 के सही मिले थे पर्चे
अलीगढ़ लोक सभा के लिए दूसरे चरण में प्रस्तावित चुनाव के लिए 28 मार्च से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया 4 अप्रैल तक चली। इस दौरान 35 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई और 21 लोगों ने नामांकन दाखिल किए । पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच में पांच नामांकन विभिन्न त्रुटियों के चलते खारिज हो गए। अब चुनाव मैदान में 16 प्रत्याशी हैं।
विस्तार
संसदीय क्षेत्र अलीगढ़ में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में होने जा रहे मतदान और चुनाव की तस्वीर 8 अप्रैल को साफ होगी। प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद दोपहर तीन बजे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अभी तक चुनाव मैदान में 16 प्रत्याशी हैं। इनमें से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस न लिया तो नोटा समेत 17 कॉलम हो जाएंगे। इसलिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर प्रशासन को दो-दो ईवीएम लगानी होंगी।
8 अप्रैल दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी होगी, उसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। दूसरे चरण में प्रस्तावित चुनाव के लिए 28 मार्च से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया चार अप्रैल तक चली। इस दौरान 35 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई और 21 लोगों ने नामांकन दाखिल किए । पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच में पांच नामांकन विभिन्न त्रुटियों के चलते खारिज हो गए।
अब चुनाव मैदान में सपा प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह, भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम, बसपा प्रत्याशी हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय समेत 16 प्रत्याशी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने बताया कि 8 अप्रैल दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को नियमानुसार चुनाव चिन्ह का आंवटन किया जाएगा। इसके बाद ही चुनाव की सही तस्वीर सामने आ सकेगी। उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी में यदि प्रत्याशियों की संख्या 16 ही रहती है तो चुनाव में 17वां कॉलम नोटा का रहेगा। ऐसे में सभी पोलिंग बूथों पर दो-दो ईवीएम लगवाकर चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
नामांकन पत्र जांच में इनके सही मिले थे पर्चे
1- सतीश कुमार गौतम, भारतीय जनता पार्टी
2- सतीश कुमार, निर्दलीय
3- महेश कुमार, निर्दलीय
4- मुकेश कुमार, राष्ट्रीय जनसंचार दल
5- मनोज कुमार शर्मा, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी
6- मनोज कुमार, समान अधिकार पार्टी
7- चौधरी बिजेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी
8- केशव देव, भ्रष्टाचार विरोधी सेना
9- सुरेंद्र, मौलिक अधिकार पार्टी
10- हितेंद्र कुमार बंटी, बहुजन समाज पार्टी
11- सतीश कुमार, स्वतंत्र जनता पार्टी
12- ज्ञानी राम, निर्दलीय
13- राजेश कुमार, निर्दलीय
14- दिलीप कुमार शर्मा, एआईएमआईएम
15- भूपेंद्र पाल सिंह, निर्दलीय
16- राजकुमार, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
इनके नामांकन हुए थे खारिज
1- कैलाश कुमार, बहुजन मुक्ति मोर्चा
2- मोहम्मद जकी, निर्दलीय
3- मोहम्मद शकील, भारत जोड़ो पार्टी
4- दर्शन पाल सिंह, निर्दलीय
5- पुष्पेंद्र कुमार, वंचित समाज इंसाफ पार्टी