फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will try to pass the biography of Kalyan to the next generation: Education Minister

कल्याण की जीवनी को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का करेंगे प्रयास : शिक्षा मंत्री

Fri, 17 Sep 2021 07:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Will try to pass the biography of Kalyan to the next generation: Education Minister
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते राज् सभा सांसद ओम प्रकाश माथुर। - फोटो : CITY OFFICE
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कल्याण सिंह की जीवनी को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया आदि ने कल्याण सिंह के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गुजरात के प्रभारी ओम माथुर ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कल्याण सिंह सामान्य पृष्ठभूमि से आए थे और ऊंचे ओहदे तक पहुंचे। उनका जीवन प्रेरणादायक है। उनके जीवन को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह देश के गरीब और पिछड़े वर्ग के बहुत बड़े नेता थे। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से कल्याण सिंह के साथ काम करने एवं सीखने का मौका मिला है। मैं उनके साथ संसद सदस्य रहा हूं। उनकी अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की कमेटी बनी थी। उस कमेटी में मैं सदस्य था।
विज्ञापन

भरत की तरह कल्याण ने राम के लिए शासन छोड़ा : माथुर
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गुजरात के प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि भगवान राम के लिए भरत ने शासन छोड़ा था। भरत के बाद कल्याण सिंह दूसरे व्यक्ति थे, जिन्होंने श्रीराम के लिए शासन छोड़ा था। ओम माथुर ने कहा कि कल्याण सिंह ने राजनीति की जो बारीकियां सिखाईं थी, वह आज तक याद हैं। उत्तर प्रदेश के हर गांव व कस्बों से वे परिचित थे। पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उनके जीवन एवं कार्यों से प्रेरणा लेते रहेंगे। इस अवसर पर सांसद सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, अनिल पाराशर, अन्नू आजाद, धर्मेंद्र चौधरी, लाला प्रधान, शिवनारायण शर्मा, महेंद्र सिंह लोधी, डालचंद राजपूत, सुरेश शर्मा, पूनम बजाज, चंद्रमणि कौशिक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed