फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will not let trouble with lockdown lawsuits

लॉकडाउन के मुकदमों से परेशान नहीं होने देंगे

Sun, 11 Apr 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Will not let trouble with lockdown lawsuits
रेलवे रोड समर्पण काम्प्लेक्स में स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय पर - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक शनिवार को समर्पण कांप्लेक्स रेलवे रोड कार्यालय पर हुई, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी और संचालन महामंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल ने किया। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल हाल ही में प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक से मिला और लॉकडाउन के मुकदमे अब तक वापस नहीं होने पर चिंता जताई। कानून मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के सभी मुकदमे वापिस लेने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद नगर विधायक संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पाराशर ने भी आश्वस्त किया कि लॉकडाउन के मुकदमों से किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। कुछ लोग इसको जबरदस्ती मुद्दा बना रहे है। संगठन के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अलीगढ़ जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता ने बताया कि कानून मंत्री ने आश्वस्त किया कि जो मुकदमे कोर्ट में लंबित हैं, वह कानूनी प्रक्रिया से ही समाप्त होंगे।
विज्ञापन

संगठन के चेयरमैन ओपी राठी ने कहा कि अगर किसी व्यापारी को लॉक डाउन के मुकदमे से कोई परेशानी है तो व्यापार मंडल को बताएं। व्यापार मंडल उनकी पूरी मदद करेगा। इस मौके पर दिनेश कुमार अग्रवाल, किशन गुप्ता, राकेश सिक्ससंस, अशोक कुमार गुप्ता, विवेक शर्मा, ब्रजेश तोमर, राकेश गुप्ता लीडर, गर्वित माहेश्वरी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनू बने संयुक्त महामंत्री
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष/ महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने संयुक्त व्यापार मंडल में जिलाध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे मोनू अग्रवाल को महानगर का संयुक्त महामंत्री मनोनीत किया है। मोनू अग्रवाल ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश में अपनी आस्था प्रकट करते हुए संयुक्त व्यापार मंडल को छोड़कर महानगर संयुक्त महामंत्री पद स्वीकार किया है। प्रदीप गंगा ने कहा है कि सभी सक्रिय नेताओं का उनका व्यापार मंडल स्वागत करता है। जिसमें सभी को सम्मान दिया जाएगा।

युवा महानगर व्यापार मंडल भंग
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की इकाई युवा महानगर व्यापार मंडल को भंग कर दिया गया है। इसका गठन फिर से किया जाएगा। संगठन के महानगर अध्यक्ष ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय के आवास पर शनिवार को हुई बैठक में इसका फैसला किया गया। इस दौरान भूपेंद्र वार्ष्णेय, अनूप गुप्ता, हाजी सुलेमान, राजीव सिंह, विशाल भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed