फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Will close in four hours Quasimpur powerhouse

तो चार घंटे में बंद हो जाएगा कासिमपुर पावर हाउस

Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Will close in four hours Quasimpur powerhouse
पाॉवर हाउस - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर (कासिमपुर पावर हाउस) पर पिछले एक हफ्ते से ठेकेदार हड़ताल पर हैं। उनका करोड़ों रुपये का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है।
विज्ञापन

इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा दिसंबर महीने में 660 मेगावाट की नई इकाई के शिलान्यास कार्यक्रम का भुगतान भी शामिल है। ठेकेदारों के संगठन युवा संविदाकार कल्याण समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि अभी सिर्फ पदाधिकारी धरने पर हैं। जिस दिन संविदा के श्रमिक भी हड़ताल पर चले जाएंगे तो पावर हाउस 4 घंटे भी नहीं चल सकेगा। अब ठेकेदारों ने शनिवार से आमरण अनशन की घोषणा की है।  हालांकि  मंगलवार को पावर हाउस के जीएम आरके वाही ने ठेेकेदारों अपील की कि वह धरना समाप्त कर दें।
विज्ञापन

उनका भुगतान हो जाएगा। लेकिन ठेकेदार उनकी इस बात से आश्वस्त नहीं हैं।
युवा संविदाकार कल्याण समिति के अध्यक्ष विकास जादौन ने बताया कि दिसंबर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम के लिए बाहरी एजेंसियों द्वारा स्थानीय ठेकेदारों से भी काम कराया गया। तय था कि कार्यक्रम के बाद भुगतान होगा। बाहरी एजेंसियों का भुगतान हुआ लेकिन हमें आज तक भुगतान नहीं हुआ। इसके अलावा रुटीन के काम का भी पेमेंट, जो कि करीब 8 से 10 करोड़ रुपये बैठता है, छह महीने से भुगतान नहीं हुआ है।ओवर हालिंग का भी करीब 4 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास जादौन ने कहा कि पावर हाउस में हमारी ही लेबर लगी है। हम भी राष्ट्रहित में काम करते हैं। हम लेबर से धरने में शामिल होने के लिए नहीं कह रहे हैं लेकिन अगर वह हमारे साथ आए तो चार घंटे भी पावर हाउस नहीं चल सकेगा। शनिवार से आमरण अनशन पर पांच लोग बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed