फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife waiting for missing husband for 17 years

कब आओगे: झगड़े के बाद पत्नी तीन माह के बेटे को लेकर गई मायके, पति हुआ लापता, 17 साल से राह देख रही सत्यवती

Fri, 19 Jun 2026 12:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 19 Jun 2026 12:36 PM IST
सार

वर्षों तक सत्यवती ने उम्मीद बनाए रखी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अब उनका बेटा 17 साल का हो चुका है और इंटर की पढ़ाई कर रहा है। बेटा भी पिता के बारे में सवाल करता है और मां को अधिकारियों के पास जाने के लिए कहता है।

विज्ञापन
Wife waiting for missing husband for 17 years
पति-पत्नी झगड़ा प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में खैर क्षेत्र के गांव मथना की रहने वाली सत्यवती पिछले 17 साल से अपने पति योगेंद्र उर्फ सोनू की तलाश में है। पति 2009 से लापता है, और इतने वर्षों बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। अब एसएसपी ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सत्यवती की शादी वर्ष 2007 में योगेंद्र से हुई थी। कुछ समय बाद दंपती के बीच विवाद हुआ और 2008 में वह तीन माह के बेटे के साथ अपने मायके इगलास के मोहकमपुर चली गई। इसके बाद पति से संपर्क पूरी तरह टूट गया। सत्यवती बताती हैं कि 2019 में जब वह ससुराल लौटी तो पता चला कि पति 2009 से लापता हैं। गांव में चर्चा रही कि जिस दिन वह गायब हुए, उस दिन अपनी आठ बीघा जमीन के बैनामे के लिए घर से निकले थे, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन

लापता पतिवर्षों तक सत्यवती ने उम्मीद बनाए रखी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अब उनका बेटा 17 साल का हो चुका है और इंटर की पढ़ाई कर रहा है। बेटा भी पिता के बारे में सवाल करता है और मां को अधिकारियों के पास जाने के लिए कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यवती का कहना है कि कई बार थाने और चौकी के चक्कर लगाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वह आज भी मेहनत-मजदूरी और पशुपालन के सहारे बेटे का पालन-पोषण कर रही है। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि महिला की शिकायत पर खैर थाने में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं और पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच कर हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed