फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife strangled husband in a mutual dispute between husband and wife

पति-पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने पति की गला दबाकर की हत्या

Wed, 21 Aug 2019 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wife strangled husband in a mutual dispute between husband and wife
सोते समय पति को गला दबाकर मार डाला
विज्ञापन

मृतक की मां ने बहू के खिलाफ दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जट्टारी (अलीगढ़)
जट्टारी (अलीगढ़)। टप्पल क्षेत्र के गांव निगुना-सिगुना में सोमवार की रात करीब 11 बजे एक युवक की घर पर सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की मां की ओर से अपनी बहू के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ परिवार वालों को उठाया है।
गांव के 30 वर्षीय दौलतराम उर्फ कल्लू पुत्र नौरंगी लाल प्रजापति ईट भट्टों पर मजदूरी करते थे। बताते हैं कि उनका अपनी पत्नी से कई दिन से झगड़ा चल रहा था। सोमवार की रात दौलत उर्फ कल्लू परिवार के साथ सो गया था। आरोप है कि उसकी पत्नी ने मथानी से सोते समय पति का गला दबा दिया। दम घुटने से उसकी मौत हो गई। पत्नी ने ही कल्लू की मौत की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी।
विज्ञापन

परिजनों के साथ ही गांव वालों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों की नजर कल्लू की गर्दन पर पड़े निशान पर गई। पति की मौत पर परिवार वालों के साथ ही पत्नी विलाप कर रही थी लेकिन परिवार वालों ने उसी पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय जायसवाल के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि हत्या किस तरह से हुई है। मृतक की मां की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। आठ मार्च 2014 को कल्लू की शादी औरग मीरपुर जनपद बुलंदशहर निवासी रतन सिंह की बेटी मिथलेश के साथ हुई थी। उसके चार साल का एक बेटा और दस माह की एक बेटी है। पांच भाई-बहनों में कल्लू दूसरे नंबर का था। कल्लू के एक भाई की भी पूर्व में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
फोटो परिचय
20जेएटीपी01 ृतक दौलतराम का फाईल फोटो
20जेएटीपी02 मृतक दौलतराम की शादी का फोटो पत्नी के साथ
20जेएटीपी03 वूिलाप करते हुए परिजन
20जेएटीपी04 विलाप करते हुए परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed