फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   wife reached the police station after her husband threatened

ड्रम में नहीं, काटकर सीधे नाले में फेंक दूंगा: पति से जान का खतरा, धमकी से डरी सहमी पत्नी पहुंची थाने

Sat, 05 Apr 2025 12:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 12:39 PM IST
सार

पति की धमकी से डरी और सहमी पत्नी पुलिस के पास पहुंची। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे धमका कर कहा है कि ड्रम में नहीं, काट कर सीधे नाले में फेंक दूंगा..।

विज्ञापन
wife reached the police station after her husband threatened
पति पर धमकाने का आरोप प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मुस्कान कांड के बाद केवल पतियों को ही नहीं पत्नियों को भी नीले ड्रम का भय सता रहा है। ऐसी ही धमकी से डरी एक विवाहिता शुक्रवार को ऊपरकोट कोतवाली पहुंची और पुलिस से मदद मांगी। महिला ने बताया कि उसके पति ने उसे धमका कर कहा है कि ड्रम में नहीं, काट कर सीधे नाले में फेंक दूंगा..। पुलिस टीम को महिला के साथ जांच के लिए भेजा गया। इस मामले में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन


ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी इस विवाहिता ने पुलिस को बताया कि वह इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करती थी। 11 मार्च 2023 को उसका निकाह थाना सिविल लाइन क्षेत्र के जाकिर नगर निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि पति की गलत हरकतों के चलते उसकी नौकरी छूट गई। नौकरी छूटने के बाद से पति व ससुरालीजन पीट-पीट कर उसका उत्पीड़न करने लगे। उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाने लगे। पति उस पर अन्य लोगों के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाता है। पिछले कुछ दिनों से पति व ससुराल वालों का अत्याचार बढ़ गया है। 
विज्ञापन


पति मेरठ वाले मुस्कान कांड के वीडियो उसके मोबाइल पर भेज कर उसे लगातार डरा रहा है। वह कहता है कि नीले ड्रम में नहीं, काटकर सीधे नाले में फेंक दूंगा। आरोप है कि 4 अप्रैल को सुबह पति ने मारपीट व गालीगलौज की। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम को मौके पर जांच के लिए भेज दिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed