{"_id":"6689c5fe285a23dc69024834","slug":"wife-filed-a-report-against-the-company-commander-of-home-guard-aligarh-news-c-301-1-sali1012-100863-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: होमगार्ड के कंपनी कमांडर पर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: होमगार्ड के कंपनी कमांडर पर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पीटने का आरोप
Sun, 07 Jul 2024 04:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:02 AM IST
सार
गांव चामड़ निवासी होमगार्ड में कंपनी कमांडर की पत्नी का आरोप है कि करीब दो वर्ष से उनके पति आए दिन पिटाई कर रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि उनके पति का क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
होमगार्ड।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
थाने में तैनात होमगार्ड कंपनी कमांडर पर उनकी पत्नी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने पति पर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप मढ़ा है। थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
गांव चामड़ निवासी होमगार्ड में कंपनी कमांडर सुरेश चंद्र की पत्नी कुसुम देवी का आरोप है कि करीब दो वर्ष से उनके पति आए दिन पिटाई कर रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि उनके पति का क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
उस युवती को साथ लेकर उनके पति अलग रह रहे हैं। 5 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे पीटने के साथ ही पति ने उनका मोबाइल छीन लिया। पिटाई से चेहरे और शरीर पर चोटें आई हैं। पति जान से मारने और घर से निकाल देने की धमकी भी देता है।
विज्ञापन