{"_id":"67d026d39b6ccd51f4093cbd","slug":"wife-filed-a-report-against-her-husband-and-in-laws-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पत्नी ने कराई रिपोर्ट दर्ज, बोली- पति का दूसरी महिला से संबंध, रहता है उसके साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पत्नी ने कराई रिपोर्ट दर्ज, बोली- पति का दूसरी महिला से संबंध, रहता है उसके साथ
Tue, 11 Mar 2025 05:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Mar 2025 05:34 PM IST
सार
पत्नी ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी पति पर आरोपी भी लगाए हैं कि उसके अन्य महिला के साथ संबंध हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में खैर के ग्राम संग्रामपुर निवासी डॉली ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पति पर दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप लगाया है। उसने अपने पति अरविंद, ससुर अतवीर सिंह, सास सुनीता, नंद प्रीति और ननदोई मयंक के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के दो साल बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में उससे 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। उसने अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध रखने का आरोप भी लगाया है। कहा कि पति एक दूसरी महिला के साथ फरीदाबाद में रहता है। ससुराल वाले आठ महीने पहले मारपीट कर उसे गांव के बाहर छोड़ गए थे।
विज्ञापन