फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife fed up with drunken husband commits suicide by hanging herself

Aligarh: शराबी पति से परेशान, पत्नी ने फंदा लगा कर दी जान, हत्या का आरोप, ससुराली घर में शव रख्कर फरार

Thu, 24 Apr 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 01:59 AM IST
सार

ओमवती देवी का पति शराब पीता है, जिससे वह परेशान थी। ग्रामीणों ने बताया कि 23 अप्रैल को पति शराब पीकर जब घर आया तो दंपती में कहासुनी हुई। पति ने उसको पीट दिया। इसी से दुखी होकर उसने फंदा लगा कर जान दे दी।

विज्ञापन
Wife fed up with drunken husband commits suicide by hanging herself
ओमवती देवी के शव को देखने के लिये दरवाजे पर लगी भीड़ को हटाती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव नगला इंद्रा निवासी 32 वर्षीय ओमवती देवी ने शराबी पति शिशुपाल सिंह से दुखी होकर 23 अप्रैल को घर के कमरे में लोहे के एंगल पर साड़ी का फंदा लगा कर जान दे दी। परिजन उन्हें फंदे से उतार कर इलाज के लिए छर्रा ले गए। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ओमवती के शव को घर में ही रख कर परिवार वाले फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाॅरेेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। ग्रामीणों ने बताया कि ओमवती का पति दिल्ली में किसी टेंट हाउस में काम करता है और बहुत शराब पीता है। ओमवती शराब पीने से मना करती थी।
विज्ञापन


23 अप्रैल को पति शराब पीकर जब घर आया तो दंपती में कहासुनी हुई। पति ने उसको पीट दिया। इसी से दुखी होकर उसने फंदा लगा कर जान दे दी। दंपती का एक बेटा है। एसओ सुमित गोस्वामी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed