फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife did not lock food in the room, said triple talaq

Aligarh News: पत्नी को कमरे में बंद कर नहीं दिया खाना, कहा तीन तलाक, पति समेत सात पर मुकदमा दर्ज

Sat, 08 Jul 2023 08:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 08:59 PM IST
सार

दहेज में कार के लिए उसका उत्पीडऩ शुरू हुआ और उसे कमरे में बंद कर खाना तक नहीं दिया गया। जलाकर मारने की धमकी दी गई। फरवरी 2022 में पति उसे दुबई ले गया। वहां उसे किराए पर अलग कमरा दिलवा दिया और खुद अलग जगह रहता था।

विज्ञापन
Wife did not lock food in the room, said triple talaq
तीन तलाक प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र की महिला ने अपने बिहार निवासी पति पर दहेज के लिए मारपीट करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसएसपी को शिकायत देते हुए कहा है कि उसकी शादी 29 जनवरी 2019 को बिहार पटना के थाना फुलवारी शरीफ क्षेत्र के मुसौला दानपुर निवासी सरवर के साथ हुई थी। 

विज्ञापन


दहेज में कार के लिए उसका उत्पीडऩ शुरू हुआ और उसे कमरे में बंद कर खाना तक नहीं दिया गया। जलाकर मारने की धमकी दी गई। फरवरी 2022 में पति उसे दुबई ले गया। वहां उसे किराए पर अलग कमरा दिलवा दिया और खुद अलग जगह रहता था। 14 मई को पति ने मारपीट की और हवाई जहाज में बैठा दिया। 
विज्ञापन


वह दिल्ली के जरिये पटना पहुंची तो वहां फिर ससुरालियों ने वही मांग शुरू कर दी और उसके साथ देवर ने गलत हरकत की। उसे मारने की कोशिश की। किसी तरह उसे पड़ोसियों ने बचाया। बाद में पति ने तीन तलाक बोलकर उसे मायके में छोड़ दि या। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति सरवर, सुल्ताना, जावेद, फुरकाना, आरिफ आदि सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed