फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wife asked for meat quarrel escalated for not bringing husband cut woman throat in front of children

Aligarh News: पत्नी ने मंगाया गोश्त, न लाने पर बढ़ा झगड़ा, पति ने बच्चों के सामने काट डाला महिला का गला

Mon, 27 Mar 2023 03:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Mar 2023 03:00 PM IST
सार

युवक सुबह घर से मजदूरी करने जा रहा था, महिला ने घर के लिए मीट मगांया। युवक रात को घर आया, तो मीट न लेकर आने पर दंपति में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Wife asked for meat quarrel escalated for not bringing husband cut woman throat in front of children
पत्नी का गला काट कर हत्या प्रतीकात्मक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मजदूरी को जाते समय पत्नी ने पति से गोश्त ( मीट ) लाने को कहा। शाम को पति गोश्त नहीं लाया, तो पत्नी ने झगड़ना शुरू कर दिया। गुस्से में पति ने अपने बच्चों के सामने चाकू से पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। मां की हत्या देख बच्चों की चीख निकल गई।

विज्ञापन


अलीगढ़ में रोरावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मामूद नगर की इकरा लॉज गली नंबर 5 में रविवार रात गोश्त यानी मीट नहीं लाने पर घर में पत्नी ने झगड़ा किया। पति का पारा हाई चढ़ गया, उसने पत्नी की चाकू से गर्दन काट कर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया आस-पास के लोगों ने आरोपी  हत्यारे पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 
विज्ञापन


कमरे में चादर से ढकी महिला की लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ला मामूद नगर निवासी सगीर अपनी पत्नी गुड्डो 30 वर्षीय और 3 बच्चों के साथ रहता है। परिवार के लोगों ने बताया कि युवक सुबह घर से मजदूरी करने जा रहा था, महिला ने घर के लिए मीट मगांया। युवक रात को घर आया, तो मीट न लेकर आने पर दंपति में झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक ने अपनी पत्नी गुड्डो की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

मां की सामने हत्या होते देखे छोटे-छोटे बच्चों की चीख निकल गई। जिसे  सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गये। घटना की जानकारी पुलिस कन्ट्रोल रुम को दी। सूचना पर इलाका पुलिस की मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 


मौके पर पहुंची पुलिस

मृतक महिला की बेटी ने घटना को अपनी आंखों से देखा और उसने बताया कि मम्मी पापा में गोश्त को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते पापा ने मम्मी की गर्दन काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वही पुलिस घटना के मामले की जांच में जुटी है।

मजदूरी में मीट लायक पैसे नहीं मिले थे आरोपी को
मौहल्ले वालों को मानना है कि आरोपी पति को मजदूरी से इतना पैसा नहीं मिला था कि वह मीट ला पाता। पति-पत्नी में इससे ही झगड़ा बढ़ा और गुस्से में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed